मालदा : आठ हजार करोड़ के कृषि ऋण का लक्ष्य निर्धारित: अरूप राय

मालदा : राज्य सरकार ने कृषि क्षेत्र में विकास की गति को तेज करने के लिये सहकारी बैंकों के माध्यम से आठ हजार करोड़ रुपए के कृषि ऋ ण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसके अलावा स्वनिर्भर दलों को 1200 करोड़ रुपये के कर्ज दिये जायेंगे. गुरुवार को मालदा के जिला केंद्रीय सहकारी […]
मालदा : राज्य सरकार ने कृषि क्षेत्र में विकास की गति को तेज करने के लिये सहकारी बैंकों के माध्यम से आठ हजार करोड़ रुपए के कृषि ऋ ण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसके अलावा स्वनिर्भर दलों को 1200 करोड़ रुपये के कर्ज दिये जायेंगे. गुरुवार को मालदा के जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की बैठक में भाग लेने आये सहकारिता मंत्री अरुप राय ने उक्त जानकारी दी.
मंत्री ने आज दोपहर को मालदा समाहरणालय में उत्तर बंगाल के आठ जिलों के सहकारी बैंकों के अधिकारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को किसानों को सहज तरीके से ऋ ण देने के लिये निर्देश दिये. मंत्री ने बताया कि सहकारी बैंकों ने राज्य में 35 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




