कूचबिहार : साहेबगंज बम विस्फोट कांड का आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2019 12:59 AM
कूचबिहार : कूचबिहार कोतवाली थाना पुलिस को फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने चार अत्याधुनिक हथियारों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को कूचबिहार के आरक्षी भवन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक गुप्ता ने जब्त किये गये हथियारों समेत आरोपियों को सामने लाकर एक पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक […]
कूचबिहार : कूचबिहार कोतवाली थाना पुलिस को फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने चार अत्याधुनिक हथियारों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को कूचबिहार के आरक्षी भवन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक गुप्ता ने जब्त किये गये हथियारों समेत आरोपियों को सामने लाकर एक पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिन के तीन बजे गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस सादे पोशाक में छापा मारा. कूचबिहार संलग्न घुघुमारी इलाके के एक धावा के पास एक गाड़ी पर संदेह होने से उसकी तलाशी ली गयी. पुलिस ने इस सफारी गाड़ी से चालक सहित चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. उनके पास से चार लोडेड 7 एमएम पिस्तौल को जब्त किया गया. आरोपियों में दिनहाटा साहेबगंज निवासी कुख्यात अपराधी उमर फारुक भी शामिल है.
यह दिनहाटा साहेबगंज इलाके में बम विस्फोट कांड में शामिल था. उसके साथ मिजानूर रहमान, सूजन इस्लाम, रफीकुल इस्लाम एवं वाहन चालक सैयद अली खंदकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनलोगों को बुधवार को अदालत में पेश कर 14 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की गयी. पुलिस अधीक्षक के साथ पत्रकार सम्मेलन में जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अम्लान कुसुम घोष, कूचबिहार कोतवाली थाना आईसी सौम्यजीत राय उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










