बालुरघाट : 20883 परीक्षार्थी देंगे माध्यमिक परीक्षा

बालुरघाट : इस साल की पश्चिमबंगाल माध्यमिक परीक्षा 12 फरवरी से शुरु होने जा रही है. इसके लिये माध्यमिक शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने हर तरह की तैयारी और ऐहतियाती उपाय कर लिये हैं. इस बार कोई भी परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित नहीं हुआ है. हालांकि पिछले बार माध्यमिक प्रश्नपत्र लीक के मामले के […]
बालुरघाट : इस साल की पश्चिमबंगाल माध्यमिक परीक्षा 12 फरवरी से शुरु होने जा रही है. इसके लिये माध्यमिक शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने हर तरह की तैयारी और ऐहतियाती उपाय कर लिये हैं. इस बार कोई भी परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित नहीं हुआ है. हालांकि पिछले बार माध्यमिक प्रश्नपत्र लीक के मामले के चलते इस बार नियमों में बदलाव किया गया है. इस बार प्रश्नपत्र के पैकेट परीक्षा हॉल में परीक्षार्थियों के सामने ही परीक्षा शुरु होने से कई मिनट पहले खोले जायेंगे.
पहले ये पैकेट प्रधान शिक्षक के कक्ष में खोले जाते थे. परीक्षा के दौरान पुलिस की पूरी तैनाती की जायेगी. हर परीक्षा उपकेंद्र में पुलिस की टुकड़ी मौजूद रहेगी. परीक्षा के दौरान मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी. परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा-144 लागू रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




