मवेशी चोर के संदेह में भुटभुटी चालक की धुनाई
Updated at : 05 Sep 2018 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

घायल चालक की हालत चिंताजनक, अस्पताल में भर्ती मालदा : मवेशी चोर होने के संदेह में एक भुटभुटी चालक की स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी. इसके बाद उसे हाथ पैर बांधकर बंधक बना लिया गया. बाद में पुलिस पहुंची और उसे छुड़ाकर मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. सोमवार रात यह घटना ओल्ड […]
विज्ञापन
घायल चालक की हालत चिंताजनक, अस्पताल में भर्ती
मालदा : मवेशी चोर होने के संदेह में एक भुटभुटी चालक की स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी. इसके बाद उसे हाथ पैर बांधकर बंधक बना लिया गया.
बाद में पुलिस पहुंची और उसे छुड़ाकर मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. सोमवार रात यह घटना ओल्ड मालदा थाने के रायपुर गांव में घटी. मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने बताया कि उसकी स्थिति चिंताजनक है. उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल का नाम सुकुमार चौधरी है. उसका घर ओल्ड मालदा के भेस्टपाड़ा इलाका में है. सोमवार रात को रायपुर गांव के एक सुनसान इलाके से वह वैन चलाकर अपने घर लौट रहा था.
तभी अंधेरे में उसकी वैन से एक गाय को धक्का लग गया. इसके बाद वह वैन को किनारे करके गाय को रास्ता पार कराने लगा. तभी लोगों ने उसे गाय चोर समझ लिया और उसकी सामूहिक रूप से पिटायी कर दी. पुलिस ने बताया कि युवक का कहना है कि वह गाय चोरी नहीं करता.
गलत फहमी की वजह से लोगों ने उसपर हमला किया है. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि युवक एक बछड़े को चुराकर भागने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया तो वह झूठ मूठ की कहानी बनाने लगा. पुलिस का कहना है कि वह पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




