जाप खत्म नहीं हुआ, अब दिल्ली में दिखायी देगा : हर्क

पार्टी ने त्रिकोण पार्क में आयोजित किया शहीद दिवस अध्यक्ष हर्क बहादुर ने किया कार्यक्रम को संबोधित कालिम्पोंग: जन आंदोलन पार्टी (जाप) की ओर से शुक्रवार को स्थानीय त्रिकोण पार्क में शहीद दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान जाप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम को संबोधित करते […]
पार्टी ने त्रिकोण पार्क में आयोजित किया शहीद दिवस
उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने की संभावना है. श्री छेत्री ने कहा कि हाल तक जो आंदोलन हुआ वो गोर्खालैंड के लिए हुआ, परंतु नेता गोर्खालैंड के नहीं थे. जनता प्राण देने के लिए तैयार थी. नेता कुर्सी के लिये चिपके रहे. उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन अहम् है. इस कारण जाप अब पंचायत से लेकर संसद तक के चुनाव लड़ेगा. उन्होंने जनता से नेता की योग्यता समझकर ही समर्थन देने की अपील की. उन्होंने कहा कि शहीदो को सच्ची श्रदांजलि देने हेतु जाप दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. दिल्ली ही है जो गोरखालैंड देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




