अनाथ बच्चे को इटली की दंपत्ति ने लिया गोद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2018 3:30 AM
विज्ञापन
कूचबिहार : इटली के निवासी रिचर्ड कनावा व चियारा जेनिट ने कूचबिहार के आवासन से अनाथ बच्चे नील को गोद लिया. इसके लिए स्पेशलाईस्ड एडॉप्शन एजेंसी (सा) के जरीए एक साल से कागजी कार्यवायी चल रही थी. दंपत्ति ने कूचबिहार जिला शिशु सुरक्षा कमेटी के माध्यम से नील को गोद लिया. बंगाल से दूसरी बार […]
विज्ञापन
कूचबिहार : इटली के निवासी रिचर्ड कनावा व चियारा जेनिट ने कूचबिहार के आवासन से अनाथ बच्चे नील को गोद लिया. इसके लिए स्पेशलाईस्ड एडॉप्शन एजेंसी (सा) के जरीए एक साल से कागजी कार्यवायी चल रही थी. दंपत्ति ने कूचबिहार जिला शिशु सुरक्षा कमेटी के माध्यम से नील को गोद लिया. बंगाल से दूसरी बार किसी अनाथ बच्चे को विदेशी माता-पिता मिले.
नील सिलीगुड़ी अस्पताल से लावारिस मिला था. उसके बाद से वह कूचबिहार के सरकारी आवासन में पल रहा था. साथ ही नील के लिए दत्तक माता-पिता की खोज चल रही थी. आखिरकार इटली निवासी रिचर्ड कनावा व चियारा जेनिट उसे गोद लेने के लिए तैयार हुए. मंगलवार को आवश्यक विभागीय कार्यवाही पूरी कर नील को उसके विदेशी माता-पिता के हाथों सौंप दिया गया. रिचर्ड ने बताया कि इससे पहले उन्होंने उन्होंने श्रीलंका से एक संतान को गोद लिया था. जबकि अब दूसरा संतान भारतीय होगा.
रिजर्ड के अनुसार भारतीय शिशु मानसिक रूप से दृढ़ और बुद्धिमान होते हैं. इसलिए उन्होंने भारतीय बच्चे को गोद लेना पसंद किया. गोद लेने के दौरान कूचबिहार के बाणेश्वर आवासन में जिला शिशु सुरक्षा अधिकारी स्नेहाशीष चौधरी के साथ कमेटी के अन्य अधिकारी व जन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










