भयावह अगलगी में पटसन गोदाम खाक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jun 2018 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

तीन दमकल वाहनों की मदद से बुझाई गयी आग दिनहाटा : एक भयावह अगलगी की घटना में पटसन का गोदाम जलकर खाक हो गया. हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. स्थानीय सूत्र के अनुसार गुरुवार को तड़के साढ़े पांच बजे स्थानीय लोगों ने शहर के स्टेशनपाड़ा इलाके के पटसन गोदाम […]
विज्ञापन
तीन दमकल वाहनों की मदद से बुझाई गयी आग
दिनहाटा : एक भयावह अगलगी की घटना में पटसन का गोदाम जलकर खाक हो गया. हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. स्थानीय सूत्र के अनुसार गुरुवार को तड़के साढ़े पांच बजे स्थानीय लोगों ने शहर के स्टेशनपाड़ा इलाके के पटसन गोदाम में आग की लपटें देखी तो उन्होंने दिनहाटा अग्निशमन केंद्र को इसकी सूचना दी. इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे तीन दमकलों ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया.
अग्निशमन केंद्र के सूत्र के अनुसार गोदाम में काफी मात्रा में पटसन जमा था. अधिकतर पटसन जलकर नष्ट हो गय हैं. गोदाम में बिजली भी नहीं है जिससे शार्टसर्किट से आग लगती. अग्निशमन विभाग दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रहा है. दमकलकर्मियों के अनुमान के मुताबिक इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. घटना की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










