इस्कॉन संग सरकार करेगी गंगासागर का विकास

कोलकाता. राज्य सरकार ने उत्तर बंगाल के गजलडोबा के सौंदर्यीकरण के लिए 300 करोड़ का निवेश किया है. इसके लिए 208 एकड़ जमीन आवंटित की गयी है. यहां पर उद्योगपति, सरकार के साथ मिलकर संयुक्त उपक्रम के तहत निवेश कर सकते है. ये बातें पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री गौतम देब ने कहीं. वह मंगलवार […]
सिंगल विडों सिस्टम के तहत यहां निवेश करनेवालों को सरकार हर सुविधा उपलब्ध करायेगी. देश के पर्यटन मानचित्र पर पश्चिम बंगाल की अपनी अलग पहचान है. राज्य में जमीन की कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि ट्री टूरिज्म पॉलिसी के तहत सरकार पांच एकड़ जमीन पर होटल, टूरिस्ट लॉज आदि बनाने की अनुमति देने के लिए नियम ला रही है. इसके अलावा वाटरवेज व हाउसबोट पर्यटन के फलक को विस्तार देने के लिए कार्य जारी है. इसके लिए भी पीपीपी मॉडल के तहत काम करने की योजना है जिसमें कोलकाता-इस्कॉन भाया बेलुर दक्षिणेश्वर एक जलमार्ग चालू किया जायेगा. इसके लिए आठ हाउस बोट तैयार करने की योजना है, जिसमें से दो हाउस बोट तैयार हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










