सिलीगुड़ी में तेल माफिया के खिलाफ अभियान, 18 सौ लीटर पेट्रोल व डीजल जब्त, कई अड्डे किये सील

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के अधीन एनजेपी थाना पुलिस ने एक बार फिर से तेल माफिया के खिलाफ अभियान शुरू किया है. इस अभियान के दौरान एनजेपी के आइओसी डिपो के निकट बने कई घरों में छापामारी की गयी. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान 18 सौ लीटर से अधिक अवैध पेट्रोल-डीजल […]
पुलिस छापामारी से पहले ही तेल माफिया के लोग वहां से फरार हो गये थे. उल्लेखनीय है कि एनजेपी में इंडियन ऑयल के डिपो के निकट काफी समय से तेल माफियाओं की सक्रियता बढ़ी हुई है. यह लोग न केवल डिपो, बल्कि तेल लदे टैंकरों से भी पेट्रोल-डीजल एवं किरासन तेल की चोरी करते हैं और उसे अवैध रूप से खुले बाजार में बेचते हैं. तेल चोरी की इस घटना के कारण उस इलाके में आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं. कुछ महीने पहले ही एक भीषण अग्निकांड में वहां कई दुकान और घर जलकर खाक हो गये थे.
पुलिस का कहना है कि एक बार फिर से तेल माफिया की सक्रियता की खबर मिलने के बाद इन पर नकेल कसने का निर्णय लिया गया. इसी को ध्यान में रखकर यह अभियान चलाया गया है. पुलिस ने तेल के साथ ही भारी संख्या में ड्रम तथा कनस्तर भी बरामद किये हैं. पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार का अभियान जारी रहेगा. इससे पहले जब पुलिस यहां छापामारी करने पहुंची तो पूरे इलाके में खलबली मच गई. तेल भरे ड्रमों एवं कनस्तरों को विभिन्न घरों में छिपाकर रखा गया था. पुलिस ने ऐसे कई ठिकानों को सील कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










