18 लाख टका के साथ बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

बालूरघाट. हिली सीमा पर तैनात बीएसएफ की 199 बटालियन के जवानों ने एक भारतीय महिला को बांग्लादेशी मुद्रा टाका के साथ पकड़ा है. उसके पास से लाखों रुपये के बांग्लादेशी नोट बरामद हुए हैं. बीएसएसफ ने उस महिला को पुलिस के हवाले कर दिया है. जब्त बांग्लादेशी नोटों को शुल्क विभाग में जमा करा दिया […]
बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक कुछ बांग्लादेशियों के भारतीय सीमा क्षेत्र में होने के गुप्त सूचना बीएसएफ को मिली. उसके बाद वहां की निगरानी बढ़ा दी गयी. इस दौरान सीमा क्षेत्र से गुजर रही एक महिला पर बीएसएफ जवानों की नजर पड़ी एवं उसे रुकने को कहा. महिला बीएसएफ जवानों को देखकर भागने लगी. उसी समय उसे पकड़ लिया गया. पकड़ी गयी महिला हिली उजाल की रहने वाली है.
उसका नाम मुर्शिदा बेगम (32) है. तलाशी के दौरान उसके पास से 18 लाख 40 हजार 700 रुपये के बांग्लादेशी नोट मिले हैं. बीएसएफ का प्रारंभिक अनुमान है कि इन रुपयों को बांग्लादेश में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था, या फिर बांग्लादेश से आने वाले रुपयों को भारतीय किसी तस्कर तक पहुंचाया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










