कुलिक सेतु बेहाल, पर्यटकों को परेशानी

रायगंज: कुलिक पक्षी निवास एशिया का विख्यात पक्षी अभयारण्य है. जिसे देखने के लिए देश-विदेश से हर साल बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं. हालांकि यहां का कुलिक सेतु इन सैलानियों के अलावा सामान्य वाहनों के लिए सिरदर्द बना हुआ है. लंबे समय से इस सेतु की मरम्मत नहीं हुई है. सेतु की मरम्मत के […]
लंबे समय से इस सेतु की मरम्मत नहीं हुई है. सेतु की मरम्मत के लिए न तो राज्य और न ही केन्द्र सरकार सचेष्ट है. सेतु इतना जर्जर हो गया है कि स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह कभी भी टूट सकता है. ऐसे जोखिम भरे सेतु से होकर पर्यटकों को आवाजाही करनी पड़ रही है. उल्लेखनीय है कि एशिया के सबसे बड़े कुलिक पक्षी निवास के बीचो-बीच गुजरने वाली कुलिक नदी पर सेतु स्थित है. वहीं जाड़ा शुरू होते ही कुलिक पक्षी निवास को देखने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक आने लगते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










