रायगंज : सुरेंद्रनाथ कॉलेज में माहौल तनावपूर्ण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Oct 2017 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

रायगंज: तृणमूल छात्र परिषद के दो गुटों के बीच तनाव की संभावना को देखते हुए बुधवार को रायगंज के सुरेन्द्रनाथ कॉलेज परिसर में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई.गनीमत यह रही कि दोनों गुटों के बीच संघर्ष की कोई घटना नहीं हुयी. हांलाकि तृणमूल छात्र संगठन के दोनों गुटों के आमने-सामने आने से […]
विज्ञापन
रायगंज: तृणमूल छात्र परिषद के दो गुटों के बीच तनाव की संभावना को देखते हुए बुधवार को रायगंज के सुरेन्द्रनाथ कॉलेज परिसर में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई.गनीमत यह रही कि दोनों गुटों के बीच संघर्ष की कोई घटना नहीं हुयी. हांलाकि तृणमूल छात्र संगठन के दोनों गुटों के आमने-सामने आने से वहां की स्थिति तनावपूर्ण हो गयी थी. घटनास्थल पर जिला पुलिस के डीएसपी सदर व रायगंज थाना आईसी भी पहुंचे. दोनों के नेतृत्व में कम्बैट फोर्स सहित विशाल पुलिस बल ने मोरचा संभाल लिया.
रायगंज सुरेन्द्रनाथ कॉलेज के प्रभारी प्रोफेसर प्रणती मजुमदार ने बताया कि कॉलेज के विद्यार्थियों के दो गुटों के बीच विवाद की आशंका की जानकारी रायगंज थाने को दी गई थी. तृणमूल छात्र परिषद के एक गुट के नेता नवीन पाल ने कहा कि सुरन्द्रनाथ कॉलेज के छात्र संसद के नेता मोटी रकम के एवज में विद्यार्थियों को भर्ती करवा रहे हैं.
वर्तमान छात्र परिषद के जिला अध्यक्ष की अगुवाई में यह घोटाला चल रहा है. कॉलेज के छात्र संसद के महासचिव रिंटु दास ने बताया की कुछ बाहरी लोग बुधवार कसे कॉलेज आकर माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे थे. जो लोग भष्टाचार का आरोप लगा रहे है, यह उन्हीं की चाल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










