दुर्गा पूजा में लजीज व्यंजनों से लुभाने की तैयारी

कोलकाता: बंगाल के महापर्व दुर्गापूजा का अर्थ केवल मंडप भ्रमण और देवी दर्शन ही नहीं है. अपने दुखों को भुलाकर पूजा के चार दिन बंगाल के लोग उत्सव में डूब जाते हैं. दुर्गा पूजा भोजन रसिकों के लिए भी स्वर्णिम अवसर होता है. लाखों लोगों की भीड़ पंडाल में देवी दर्शन के बाद फूड स्टॉल, […]
शेक्सपीयर सरणी स्थित द एस्टर होटल में 26 से 30 सितंबर तक कबाब-ए-क्यू का आयोजन किया गया है. जहां लंच या डिनर 1098 रुपये में किया जा सकता है. सॉल्टलेक के सिटी सेंटर के आफरा लाउंज एंड रेस्तरां में इस दौरान लंच व डिनर 999 रुपये में मिल सकता है. जहां बंगाल के पारंपरिक मांसाहारी व शाकाहारी व्यंजनों के अलावा एग्जॉटिक डेजर्ट्स हैं.
सदर्न एवेन्यू के द पाम्स रेस्तरां में 900 रुपये में दो लोगों के लिए लंच मिलेगा. यहां विशेष उत्तर भारतीय और चाइनीज भोजन उपलब्ध होगा. यह कहना गलत नहीं होगा कि खाद्य उद्योग से जुड़े लोगों के लिए दुर्गा पूजा एक ऐसा अवसर होता है जब इन चार दिनों में वह तकरीबन अन्य दिनों के चार महीने का बिजनेस कर लेते हैं. उनकी निगाहें टिकी हैं तो बस दुर्गापूजा पर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










