बंद के 100 दिन पूरे. वीडियो संदेश में बोले गुरुंग राज्य सरकार पर साजिश का आरोप

दार्जिलिंग : दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में बेमियादी बंद ने शुक्रवार को 100 दिन पूरे कर लिये. बीते 15 जून से पहाड़ पर बंद जारी है. हालांकि अब बंद पहले के मुकाबले कमजोर पड़ने लगा है. इस बीच, गोजमुमो प्रमुख विमल गुरुंग ने वीडियो संदेश जारी कर आशा जतायी है कि आगामी दो-चार दिनों में केंद्र […]
दार्जिलिंग : दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में बेमियादी बंद ने शुक्रवार को 100 दिन पूरे कर लिये. बीते 15 जून से पहाड़ पर बंद जारी है. हालांकि अब बंद पहले के मुकाबले कमजोर पड़ने लगा है. इस बीच, गोजमुमो प्रमुख विमल गुरुंग ने वीडियो संदेश जारी कर आशा जतायी है कि आगामी दो-चार दिनों में केंद्र सरकार दार्जिलिंग समस्या को लेकर बैठक बुला सकती है.
श्री गुरुंग ने कहा कि केंद्र ने और पहले ही बैठक करने की तैयारी कर रखी थी, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मसले में केंद्र से हस्तक्षेप नहीं करने की अपील की थी. यहां तक कि ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भेंटवार्ता तक की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










