गोरखालैंड समस्या का आज निकल सकता है समाधान

सिलीगुड़ी: पृथक गोरखालैंड की मांग पर दार्जिलिंग में चल रहे आंदोलन का बातचीत के जरिये हल निकालने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को पहाड़ के विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि संग सिलीगुड़ी के प्रशासनिक भवन उत्तरकन्या में बैठक करेंगी. इसके एक दिन पहले सोमवार शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिलीगुड़ी स्थित […]
इसके एक दिन पहले सोमवार शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिलीगुड़ी स्थित मिनी सचिवालय उत्तरकन्या में अधिकारियों संग पहुंचीं. सुरक्षा के लिहाज से यहां प्रशासन कोई कोताही नहीं बरतना चाहता है, इसके कारण उत्तरकन्या के चारों और एक किलोमीटर तक जगह-जगह पर पुलिस का सख्त पहरा बिठाया गया है.
यही नहीं, पूरे सिलीगुड़ी शहर में पुलिस की तरफ से वाहनों की जांच के अलावा संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. इधर मंगलवार को होने वाली अहम बैठक के पहले सोमवार को मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा स्थानीय नेता व मंत्रियों के साथ घंटों बैठक की. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बैठक में पहाड़ में शांति बहाली पर रुटमैप तैयार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










