आठवें लेवल तक पहुंच गया था, ब्लू व्हेल गेम का शिकार होने से बचा छात्र

कोलकाता: कोलकाता स्थित बीबी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का एक छात्र ब्लू व्हेल गेम का शिकार होते-होते बचा. वह छात्र गेम के आठवें लेवल तक पहुंच चुका था. गेम के अंतिम लेवल में यूजर्स सुसाइड कर लेते हैं. इंस्टीट्यूट के शिक्षक व सीआइडी अधिकारी की तत्परता से ब्लू व्हेल के गेम के शिकार छात्र को बचा […]
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में ब्लू व्हेल गेम के शिकार एक छात्र की आत्महत्या कर ली थी तथा तीन छात्रों को शिक्षकों ने ब्लू व्हेल गेम खेलते देखा था. सीअाइडी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले सीआइडी ने फेसबुक पर ब्लू व्हेल की जागरूकता संबंधित वीडियो पोस्ट किया था. इसे देख कर लगभग पांच-छह दिन पहले इंस्टीट्यूट के रजिस्ट्रार ने सीआइडी के साइबर प्रकोष्ठ को फोन कर सूचना दी कि उन लोगों को संदेह है कि एक छात्र ब्लू व्हेल गेम का शिकार हुअा है.
उसकी गतिविधियां संदेहास्पद हो गयी है. साइबर प्रकोष्ठ के इंस्पेक्टर अतनु ने रजिस्ट्रार की मदद से खुद की साइबर विशेषज्ञ बताते हुए उक्त छात्र से संपर्क साधा और उसे मदद करने का भरोसा दिलाया. वह छात्र का विश्वास जीतने से सफल रहे. अंतत: उक्त छात्र से स्वीकार किया कि वह ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था तथा वह आठवें लेवल तक पहुंच गया था. इंस्पेक्टर अतनु उक्त छात्र को यह विश्वास दिलाने में सफल रहे हैं कि यह मौत का खेल है तथा इससे वह दूर हो जाये. उन्होंने उसकी काउंसिलिंग भी की. इससे वह सामान्य हो पाया. खेल के दौरान उस छात्र ने अपने हाथ पर ब्लू व्हेल का निशान भी बना लिया था. अब वह छात्र सामान्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










