मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, बंगाल से शुरू होगी 2019 की लड़ाई

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का आरोप लगाते सोमवार को कहा कि बंगाल से 2019 के लोकसभा चुनाव की लड़ाई शुरू होगी. महानगर में तृणमूल छात्र परिषद की सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हर चीज में आधार लगाकर निजता […]
मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल में वे राम और रहीम को बांटने का प्रयास कर रहे हैं. राम ने कभी रहीम से लड़ाई नहीं की, राम की लड़ाई रावण से हुई थी. दिल्ली से फर्जी राम आ गये और वाम उनके साथ हो गये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन के नारे पर कटाक्ष करते हुए तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि अच्छे दिन कहां गये. अच्छे दिन की जगह बेरोजगारी आ गयी है. उन्होंने कहा कि हम लोग काम करते हैं आैर वह लोग केवल भाषणबाजी करते हैं. लोगों से आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा आैर माकपा को बंगाल से राजनीतिक रूप से खत्म करना है. इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










