बागडोगरा: भू-माफियाओं के चंगुल से बेदखल की जायेगी सरकारी जमीन

बागडोगरा : भू-माफियाओं के चंगुल से सरकारी जमीन को बेदखल करने के लिए माटीगाड़ा भूमि व राजस्व विभाग ने मुहिम तेज कर दी है. गुरुवार को माटीगाड़ा ब्लॉक के अठारोखाई ग्राम पंचायत इलाके में रंगिया मौजा में सरकारी जमीन की नापजोख शुरू कर दी गयी. जमीन मापी के दौरान भू-माफिया के लोग बाधा ना डालें, […]
भविष्य में सरकारी परियोजनाओं के लिए इस जमीन की आवश्यकता होगी. उन्होंने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप में चंद्र मोहंत, विश्वजीत साहा व अर्पन सिंह के खिलाफ जून महीने में माटीगाड़ा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. उन्होंने बताया कि करीब 80 एकड़ जमीन में से कई लोगों को पट्टा मिला है. बाकी जमीन पर जबरन दखल किया गया है. करीब 50 एकड़ जमीन खाली है. बाकी 30 एकड़ जमीन का पट्टा दिया गया है. बीएलआरओ ने बताया कि पूरी जमीन माप कर स्कैच जिला शासक, महकमा शासक व बीडीओ को भेजा जायेगा. माटीगाड़ा पंचायत समिति के विपक्षी दलनेता भोला घोष ने बताया कि जमीन पर कांग्रेस, भाजपा, तृणमूल व माकपा जिसने भी कब्जा किया हो, जमीन को दखलमुक्त करके ही दम लेंगे. सरकारी जमीन पर सरकारी परियोजना का कामकाज होगा. जमीन दखलमुक्त होने के बाद पर्यटन मंत्री गौतम देव को जमीन सौंप दी जायेगी. जो निर्णय लेना होगा मंत्री लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










