बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने को आगे आयीं महिलाएं

Published at :22 Aug 2017 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने को आगे आयीं महिलाएं

बालूरघाट : बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए महिलाएं भी आगे आयी हैं. दक्षिण दिनाजपुर जिले के दुर्गम क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के साथ साथ महिलाएं भी मदद के लिए आगे आयी हैं. बाढ़ प्रभावितों तक दवाईयां, पेयजल, खाद्य सामग्री, मच्छर मारने का कॉयल आदि राहत सामग्री लेकर […]

विज्ञापन
बालूरघाट : बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए महिलाएं भी आगे आयी हैं. दक्षिण दिनाजपुर जिले के दुर्गम क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के साथ साथ महिलाएं भी मदद के लिए आगे आयी हैं.

बाढ़ प्रभावितों तक दवाईयां, पेयजल, खाद्य सामग्री, मच्छर मारने का कॉयल आदि राहत सामग्री लेकर दक्षिण दिनाजपुर जिले की कई महिलाएं दूर-दराज के बाढ़ प्रभावित गांवों में जा रही हैं.

इन महिलाओं में कोई गृहवधू है तो कोई शिक्षिका. महिलाओं की ओर से सोमा भट्टाचार्य, पूजिता बनर्जी, मणिका सिंह राय ने बताया कि बाढ़ पीड़ित लोग विभिन्न बीमारियों से भी ग्रसित हो रहे हैं. इसलिए खाद्य सामग्री के साथ साथ उनतक दवाईयां, फिनाइल भेजे जाने की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola