सालिसी सभा में 50 जूते मारने का फरमान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2017 11:56 AM (IST)
विज्ञापन

दबंगों के डर से पिता-पुत्र हुए बेघर इस्लामपुर. मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराने का खमियाजा मेडिकल कॉलेज के एक छात्र और उसके बुजुर्ग पिता को भुगतना पड़ रहा है. गुरुवार को पीड़ित पिता-पुत्र ने इस्लामपुर के एसडीओ से घर वापसी कराने की गुहार लगायी है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विगत 29 जुलाई को चाकुलिया […]
विज्ञापन
दबंगों के डर से पिता-पुत्र हुए बेघर
इस्लामपुर. मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराने का खमियाजा मेडिकल कॉलेज के एक छात्र और उसके बुजुर्ग पिता को भुगतना पड़ रहा है. गुरुवार को पीड़ित पिता-पुत्र ने इस्लामपुर के एसडीओ से घर वापसी कराने की गुहार लगायी है.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विगत 29 जुलाई को चाकुलिया थाना अंतर्गत निजामपुर दो नंबर ग्राम पंचायत के चौकाई गांव के निवासी अब्दुल हाकिम के घर से उनके पुत्र मोहम्मद सुलेमान का मोबाइल फोन चोरी हुआ था. इस संबंध में मोहम्मद सुलेमान ने चाकुलिया थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. इसके बाद संदिग्ध युवक जहांगीर आलम से पूछताछ की गयी थी. इसी से स्थानीय दबंग नाराज थे. उन्होंने चौकाई गांव में पंचायत बैठायी, जिसमें अब्दुल हाकिम पर 25 हजार रुपये जुर्माना और अपने ही बेटे को सभी के सामने 50 जूते मारने का फरमान जारी किया गया. उस समय दबाव में आकर अब्दुल हाकिम ने 50 जूते अपने बेटे को मारे और जमीन बंधक रखकर जुर्माने की रकम भरी.
इसके बाद जब इस घटना की शिकायत चाकुलिया थाने में दर्ज करायी गयी तो पुलिस ने जहांगीर आलम के पिता अब्दुल गफ्फार को गिरफ्तार कर थाने ले गयी. इसके बाद ही दबंगों ने पीड़ित पिता-पुत्र के खिलाफ फरमान जारी किया कि अगर ये दोनों गांव में घुसते हैं तो इनके हाथ-पैर तोड़ दिये जायेंगे. इसी डर से पिछले एक सप्ताह से पिता-पुत्र इस्लामपुर में रह रहे हैं. वहीं इस संबंध में इस्लामपुर के एसडीओ छीरिंग यामदेन भुटिया ने कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










