खुल रहीं परतें: पेंगोलिन तस्करी मामले में आया नया मोड़, कोलकाता के एनजीओ का नाम आया सामने

सिलीगुड़ी. पेंगोलिन तस्करी मामले में एक नया खुलासा सामने आया है. तस्करी के तार कोलकाता के एक स्वयंसेवी संगठन के साथ जुड़ते दिख रहे हैं. गिरफ्तार आरोपी सजल सरकार ने इस संस्था के नाम का खुलासा किया है. सजल सरकार को सोमवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया. वैकुंठपुर वन संभाग ने पूछताछ के […]
पूछताछ में उसने बेलाकोवा रेंज को बताया है कि वह अंतरराष्ट्रीय मोटर पार्ट्स की कंपनी का कर्मचारी है. इस गिरोह का वह एक छोटा सा मोहरा है. आरोपी के बयान के मुताबिक कोलकाता के दमदम हवाई अड्डा के निकट बागुईहाटी स्थित एक एनजीओ भी इस अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह में शामिल है. संस्था प्रभारी चंदन घोष तस्कर गिरोह का सक्रिय सदस्य है.उसी के निर्देश पर वह माल वाहक का काम करता था. वन विभाग को दिये बयान में उसने बताया कि मांग के अनुसार जंगलों से वन्यप्राणी, देहावशेष व अन्य कीमती वन संपत्तियां इक्ट्ठा किया जाता है. यह गिरोह काफी संतर्कता के साथ काम करता है. जंगल से माल जुटाने वाला सदस्य अधिक दिनों तक सामान को अपने पास नहीं रखता है. डील तय होने के बाद माल को ग्राहक तक पहुंचाने के लिये रवाना किया जाता है. वाहक को सामान के साथ गंतव्य की जानकारी देने के बाद मोबाइल का संपर्क बंद कर दिया जाता है. निर्धारित समय पर ग्राहक को माल पहुंचाने की जिम्मेदारी वाहक की होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










