सिलीगुड़ी में एक मंजिला जर्जर बिल्डिंग धराशायी

सिलीगुड़ी. ‘जाके राखो साइंया, मार सके न कोय’ वर्षों पुरानी इस कहावत को चरितार्थ होते सिलीगुड़ी के लोगों ने शनिवार को खुद अपनी आंखों से देखा. हुआ यूं कि सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र के नौ नंबर वार्ड के एमजी रोड स्थित आठ नंबर वार्ड की पूर्व माकपा पार्षद शालिनी डालमिया के निवास के ठीक सामने […]
भूकंप आने की बात सोचकर लोग घरों से बाहर निकल आये. जो घोर निद्रा में थे वे भी भूकंप के आतंक से उठ खड़े हुए. लोग जब घरों से बाहर निकले तो समझ में आया कि यह जोरदार आवाज भूकंप की नहीं बल्कि दुर्गा दत्तजी की वर्षों पुरानी बिल्डिंग के अचानक ढहने कीहै. खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी. बिल्डिंग ढहने की आफत दुर्गा दत्त अग्रवाल के परिवार पर गिरी. हांलाकि इस आफत में दुर्गा दत्त की पोती 20वर्षीय छात्रा स्विटी अग्रवाल बाल-बाल बच गयी. हादसे के दौरान बिल्डिंग के भूमितल पर स्थित बाथरूम में स्विटी नहा रही थी. तभी बिल्डिंग अचानक आफत बनकर स्विटी पर टूट पड़ी. छत ढहने से स्विटी सीमेंट के मलबों के नीचे घंटों तक फंसी रह गयी.
सूचना पाते ही सिलीगुड़ी थाना के इंस्पेक्टर देवाशीष बोस भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. साथ ही सिलीगुड़ी अग्निशमन केंद्र से बड़ी संख्या में दमकल कर्मी भी पूरे तामझाम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरु किया. पुलिस और दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्विटी को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाला, लेकिन दमकल विभाग के पास ऐसे हादसों से निपटने के लिए आधुनिक उपक्रम न होने की वजह से दमकल कर्मियों को मलबे में फंसी स्विटी को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत पड़ी. इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी दमकल कर्मियों को भरपूर सहयोग किया. जख्मी छात्रा को इलाज के लिए हाथोंहाथ वार्ड के ही एक नर्सिंग होम में ले जाया गया. जहां स्विटी की प्राथमिक उपचार के बाद प्रधाननगर स्थित नर्सिंग होम में भरती कर दिया गया. यहां स्विटी के दायें पैर का ऑपरेशन किया जायेगा.
श्री देव ने चिकित्सों से जख्मी स्विटी के हालत की पूरी रिपोर्ट ली और सही तरीके से पूरा इलाज करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने स्विटी के पूरे परिवार से बातचीत करते हुए हादसे पर अफसोस जाहिर किया. संभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया. वहीं, सिलीगुड़ी के माकपा विधायक सह मेयर अशोक भट्टाचार्य, निगम में बिल्डिंग विभाग से मेयर परिषद सदस्य (एमएमआइसी) मुंशी नुरुल इस्लाम, आठ नंबर वार्ड की भाजपा पार्षद खुशबू मित्तल भी मौके पर पहुंची और पूरी घटना का मुआयना किया. हालांकि श्रीमती मित्तल हादसे की सूचना पाते ही सुबह साढ़े छह बजे ही मौके पर पहुंच चुकी थी और स्विटी को सुरक्षित मलबे से बाहर न निकाले जाने तक घटनास्थल पर डटी रही. सबों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हादसे पर दुख प्रकट किया और उन्हें हर तरीके से सहयोग करने का आश्वासन भी दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










