पहाड़ पर खाद्य संकट गहराने की संभावना

सिलीगुड़ी. पहाड़ पर जारी हिंसा और गोजमुमो के बेमियादी बंद से दार्जीलिंग पर्वतीय क्षेत्र पर खाद्य संकट उत्पन्न होने की संभावना है. माना जा रहा है कि बाजार बंद होने से आने वाले दिनों में लोगों के सामने खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो जायेगी. ऐसे भी वहां की स्थिति अब गंभीर हो चली है. पिछले […]
पिछले कई दिनों से जारी गोरखालैंड आंदोलन की वजह से दार्जीलिंग, कालिम्पोंग, कर्सियांग,मिरिक सहित डुआर्स के कई इलाकों के हालात काफी खराब हैं. अर्द्धसैनिक बल व सेना की तैनाती की गयी है. डर के मारे पहाड़ के लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है. बाजार, दुकान आदि बंद हैं. स्थिति में सुधार नहीं होने पर अगले कुछ दिनों में घरों में बंद रहकर भी समय गुजारना मुश्किल हो जायेगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य की कमी शुरू हो गयी है.
इस संकट को देखकर राज्य सरकार ने कदम उठाना शुरू कर दिया है. सोमवार को सिलीगुड़ी के निकट स्थित मिनी सचिवालय उत्तरकन्या में इस मामले को लेकर एक बैठक की गयी. इस बैठक में राज्य के खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक,पर्यटन मंत्री गौतम देव विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










