27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राज्यपाल से मिले चुनाव आयुक्त

कोलकाता. गुरुवार को राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त सुशांत रंजन उपाध्याय के मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार राज्यपाल ने कोलकाता नगर निगम व अन्य निकायों में होनेवाले चुनाव के दौरान राज्य में कानून व व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की. साथ ही मतदान के पहले राज्य की स्थिति के बारे में […]

कोलकाता. गुरुवार को राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त सुशांत रंजन उपाध्याय के मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार राज्यपाल ने कोलकाता नगर निगम व अन्य निकायों में होनेवाले चुनाव के दौरान राज्य में कानून व व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की. साथ ही मतदान के पहले राज्य की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली. राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त सुशांत रंजन उपाध्याय ने कहा कि मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी जायेगी. सूत्रों के अनुसार मतदान के पहले महानगर से आयोग को करीब 80 शिकायतें मिली हैं, जबकि अन्य निकायों से लगभग 150 शिकायतें दर्ज करायी गयी हैं. इनमें पोस्टर फाड़ना, प्रचार नहीं करने जैसे आरोप लगाये गये हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें