बंगाल के लोग पर्यटन प्रेमी होते हैं. बंगाली दुनिया भर की सैर करते हैं. दुनिया के हर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर बंगाली पर्यटक से जरूर मुलाकात हो जायेगी. पर्यटन के लिए ठंड का मौसम सबसे बेहतरीन माना जाता है. क्रिसमस व नये साल के अवसर पर स्कूल-कॉलेजों में लंबी छुट्टियां होती हैं, इसलिए लोग अपने परिजनों के साथ सैर-सपाटे के लिए निकल पड़ते हैं. महानगर के टूर ऑपरेटरों के अनुसार अब बंगाल के पर्यटक बड़ी संख्या में विदेशों की सैर के लिए जा रहे हैं. विदेशों में यूरोपीय देश उनके पसंद की तालिका में सबसे आगे हैं.लोकप्रिय गंतव्य स्थलयूरोप : जर्मनी, स्विटजरलैंड, इंग्लैंड, फ्रांस व इटलीएशिया : मलयेशिया और यूनाइटेड अरब अमिरातअफ्रीका : मिस्र और दक्षिण अफ्रीकासार्क देश : नेपाल और भूटान घरेल ू: गोवा, गुजरात, कश्मीर, उत्तर-पूर्व व अंडमानखर्चयूरोप : 1.5 लाख से 3 लाख प्रति व्यक्तिएशिया : 50 हजार से 1 लाख प्रति व्यक्तिअफ्रीका : 2 लाख से 2.5 लाख प्रति व्यक्तिसार्क देश : 50 हजार से 1 लाख प्रति व्यक्तिघरेलू : 50 हजार से 1 लाख प्रति व्यक्ति ट्रेवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (पूर्व) के अनुसार एक दशक पहले जब कई विदेशी एयरलाइंस ने महानगर से अपनी सेवा शुरू की थी, तब महानगर के लोगों का पसंदीदा गंतव्य स्थल थाईलैंड, सिंगापुर, मलयेशिया व हांगकांग हुआ करता था. पर इस वर्ष बड़ी संख्या में यूरोपीय देशों के लिए भी बुकिंग हुई है.
BREAKING NEWS
Advertisement
राज्य से निकलने लगा है पर्यटकों का जत्था (आंकड़ा)
बंगाल के लोग पर्यटन प्रेमी होते हैं. बंगाली दुनिया भर की सैर करते हैं. दुनिया के हर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर बंगाली पर्यटक से जरूर मुलाकात हो जायेगी. पर्यटन के लिए ठंड का मौसम सबसे बेहतरीन माना जाता है. क्रिसमस व नये साल के अवसर पर स्कूल-कॉलेजों में लंबी छुट्टियां होती हैं, इसलिए लोग अपने […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement