हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Updated at : 13 Jan 2020 3:14 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने ड्रग्स की तस्करी की कोशिश के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम जाकिर शेख (34) व तसीबुल हक (20) हैं. वे मुर्शिदाबाद के चांदनीचक गांव के निवासी हैं. बीएसएफ के अनुसार मुखबिरों की सूचना के आधार पर शनिवार की देर बॉर्डर आउट पोस्ट […]
विज्ञापन
कोलकाता : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने ड्रग्स की तस्करी की कोशिश के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम जाकिर शेख (34) व तसीबुल हक (20) हैं. वे मुर्शिदाबाद के चांदनीचक गांव के निवासी हैं.
बीएसएफ के अनुसार मुखबिरों की सूचना के आधार पर शनिवार की देर बॉर्डर आउट पोस्ट चांदनीचक इलाके में एक विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान एक ट्रैक्टर पर सवार होकर दो लोगों को भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बढ़ते देखा गया.
ट्रैक्टर रुकवा कर तलाशी लेने पर एक बैग बरामद किया गया, जिसमें 500 ग्राम हेरोइन रखे थे. बीएसएफ के अनुसार आरोपी हेरोइन बांग्लादेश ले जाने की फिराक में थे. शनिवार को ही अन्य जगहों पर अभियान चलाकर बीएसएफ ने फेंसिडील की 886 बोतलें भी जब्त की हैं, जिनकी कीमत 1.36 लाख रुपये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




