पैरा टीचरों की जारी है भूख हड़ताल, शिक्षिका की मौत, भारी आक्रोश

Updated at : 22 Nov 2019 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
पैरा टीचरों की जारी है भूख हड़ताल, शिक्षिका की मौत, भारी आक्रोश

कोलकाता : अपनी मांगों को लेकर लगभग पांच हजार पैरा टीचर पिछले एक हफ्ते से सॉल्टलेक के सेंट्रल पार्क के सामने धरने पर बैठे हैं. इनमें 37 शिक्षक भूख हड़ताल पर हैं. लगातार धरने पर बैठे रहने से एक शिक्षिका रेवती राउत की तबीयत खराब हो गयी. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार […]

विज्ञापन

कोलकाता : अपनी मांगों को लेकर लगभग पांच हजार पैरा टीचर पिछले एक हफ्ते से सॉल्टलेक के सेंट्रल पार्क के सामने धरने पर बैठे हैं. इनमें 37 शिक्षक भूख हड़ताल पर हैं. लगातार धरने पर बैठे रहने से एक शिक्षिका रेवती राउत की तबीयत खराब हो गयी. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गयी.

इस घटना के बाद से पैरा टीचरों में काफी आक्रोश है. पैरा टीचर्स एकता मंच की सह संयोजक मधुमिता बनर्जी ने गुरुवार को कहा: हम अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. कई शिक्षकों की तबीयत खराब हो रही है, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है. शिक्षिका रेवती राउत पश्चिमी मेदिनीपुर की रहने वाली थीं.

वह काफी दिनों से धरने पर बैठी थीं. उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा था. बुधवार को अस्पताल में उनकी मौत हो गयी. हम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को पत्र लिख चुके हैं लेकिन अभी तक कोई नतीजा सामने नहीं आया है. शिक्षक शुक्रवार से ही भूख हड़ताल पर बैठे हैं. मांगें मानी जाने तक भूख हड़ताल एवं धरना जारी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola