बंगाल की तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 25 नवंबर को
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2019 10:21 PM
कोलकाता : राज्य की तीन विधानसभा सीट करीमपुर, कालियागंज और खड़गपुर सदर सीट के लिए 25 नवंबर को उपचुनाव होगा. इन तीनों सीटों के नतीजों की घोषणा 28 नवंबर को होगी. इस बाबत चुनाव आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर दी है. उल्लेखनीय है कि उत्तर बंगाल में एक व दक्षिण बंगाल के दो विधान सभा […]
कोलकाता : राज्य की तीन विधानसभा सीट करीमपुर, कालियागंज और खड़गपुर सदर सीट के लिए 25 नवंबर को उपचुनाव होगा. इन तीनों सीटों के नतीजों की घोषणा 28 नवंबर को होगी. इस बाबत चुनाव आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर दी है.
उल्लेखनीय है कि उत्तर बंगाल में एक व दक्षिण बंगाल के दो विधान सभा सीटों पर होनेवाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. खड़गपुर सदर और करीमपुर की सीट विधायकों के सांसद बनने के बाद इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई है.
खड़गपुर से भाजपा सांसद दिलीप घोष चुने गये हैं, तो करीमपुर से महुआ मोइत्रा के सासंद बनने के बाद इस्तीफा देने की वजह से उपचुनाव कराना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










