प्रसूता की मौत के बाद मातृमंगल अस्पताल में हंगामा

Updated at : 20 Sep 2019 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
प्रसूता की मौत के बाद मातृमंगल अस्पताल में हंगामा

परिजनों ने लगाया चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप, किया पथावरोध कोलकाता : रवींद्र सरणी में स्थित मातृमंगल अस्पताल में गुरुवार की सुबह एक प्रसूता की मौत के बाद हंगामा मच गया. प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों व अन्य लोगों ने अस्पताल प्रबंधन का घेराव करने के साथ-साथ कांग्रेस नेता महेश शर्मा, उत्तम सोनकर व मिथिला […]

विज्ञापन

परिजनों ने लगाया चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप, किया पथावरोध

कोलकाता : रवींद्र सरणी में स्थित मातृमंगल अस्पताल में गुरुवार की सुबह एक प्रसूता की मौत के बाद हंगामा मच गया. प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों व अन्य लोगों ने अस्पताल प्रबंधन का घेराव करने के साथ-साथ कांग्रेस नेता महेश शर्मा, उत्तम सोनकर व मिथिला विकास परिषद के अध्यक्ष अशोक झा के नेतृत्व में अस्पताल के सामने पथावरोध भी किया. स्थानीय थाने की पुलिस से आवश्यक कारवाई किये जाने का आश्वासन मिलने के बाद अवरोध हटा लिया गया.
जानकारी के अनुसार स्थानीय सर हरिराम गोयनका स्ट्रीट (बांसतल्ला) के रहनेवाले राधे हर्ष की पत्नी विनीता हर्ष को प्रसव के लिए बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी बीच, गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गयी. परिवारवालों का आरोप है कि प्रसूता की मौत चिकित्सीय लापरवाही के कारण हुई है. उन्होंने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. इधर, अस्पताल प्रबंधन की ओर से सेक्रेटरी सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि डिलेवरी के लिए ऑपेरशन किया जाना था.
इसी दौरान प्रसूता की हालत असामान्य पाये जाने पर दूसरे अस्पताल में रेफर किये जाने के लिए जरूरी कागजात तैयार किये जा रहे थे, तभी प्रसूता की मौत हो गयी. अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी प्रकार की लापरवाही के आरोप से साफ इंकार किया है. मामले में पीड़ित परिवार की ओर से स्थानीय पोस्ता थाना में लिखित शिकायत भी दर्ज करायी गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola