वनबंधु परिषद, कोलकाता का वार्षिकोत्सव संपन्न
कोलकाता : ग्रामीण व वनवासी बच्चों की शिक्षा को समर्पित देश की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘वनबंधु परिषद’ की कोलकाता शाखा का 30वां वार्षिकोत्सव आज कला मंदिर प्रेक्षागृह में मनाया गया. समारोह के प्रधान अतिथि विशिष्ट उद्योगपति सुरेश चंद बंसल और परिषद की जबलपुर इकाई के संभाग समिति अध्यक्ष संजय जैन सहित एमएल जैन, सज्जन भजनका, […]
कोलकाता : ग्रामीण व वनवासी बच्चों की शिक्षा को समर्पित देश की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘वनबंधु परिषद’ की कोलकाता शाखा का 30वां वार्षिकोत्सव आज कला मंदिर प्रेक्षागृह में मनाया गया. समारोह के प्रधान अतिथि विशिष्ट उद्योगपति सुरेश चंद बंसल और परिषद की जबलपुर इकाई के संभाग समिति अध्यक्ष संजय जैन सहित एमएल जैन, सज्जन भजनका, सजन कुमार बंसल, रमेश कुमार सरावगी, रमेश माहेश्वरी, किशन केजरीवाल व अन्य गणमान्य लोगों द्वारा मां भारती की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर समारोह का शुभारम्भ हुआ,
जिसके पश्चात ‘कलर’ टीवी चैनल के रियलटी शो ‘द राइजिंग स्टार्स’ से गायिकी की दुनिया में चर्चित मैथिली ठाकुर ने ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा…’ के साथ अपने कार्यक्रम की शुरुआत की और फिर एक से एक गीतों के माध्यम से खचाखच भरे कलामंदिर सभागार को झूमा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए