प्रशासनिक बैठक में सीएम आज लेंगी काम का हिसाब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2019 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को प्रशासनिक बैठक में गत 31 मार्च तक विभिन्न विभागों में हुए कामकाज का हिसाब लेंगी. बैठक में इन विभागों के काम की समीक्षा की जायेगी. लोकसभा चुनाव के लिए पिछले तीन महीने से विभिन्न प्रशासनिक विभागों का कामकाज लगभग थम-सा गया था. मुख्यमंत्री बैठक में कार्यों की प्राथमिकता […]
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को प्रशासनिक बैठक में गत 31 मार्च तक विभिन्न विभागों में हुए कामकाज का हिसाब लेंगी. बैठक में इन विभागों के काम की समीक्षा की जायेगी. लोकसभा चुनाव के लिए पिछले तीन महीने से विभिन्न प्रशासनिक विभागों का कामकाज लगभग थम-सा गया था.
मुख्यमंत्री बैठक में कार्यों की प्राथमिकता भी तय कर सकती हैं. करीब पांच महीने बाद सभी विभागों के प्रधान सचिव व मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री की इस बैठक के बाद विकास कार्य में तेजी की संभावना है.
बैठक में डीएम, पुलिस सुपर, पुलिस आयुक्त भी मौजूद रहेंगे. नबान्न के सूत्रों के मुताबिक पिछले वर्ष से ही मुख्यमंत्री ने फैसला लिया था कि वित्त वर्ष की शुरुआत में ही सभी विभागों को उनकी 70 फीसदी राशि दे दी जायेगी. इसके तहत 52 विभागों के पैसे दे दिये गये हैं. जो विभाग अपने आवंटित पैसे का समूचा खर्च कर सके हैं, उन्हें राज्य के योजना मद से 100 फीसदी पैसे मिलेंगे. जो नहीं कर सके हैं, उन्हें 90 फीसदी राशि मिलेगी. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने गत आठ वर्षों में करीब डेढ़ सौ प्रशासनिक बैठकें की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




