राज्यकर्मियों की बोनस राशि में 200 रुपये का हुआ इजाफा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
30 हजार से कम वेतन वाले कर्मियों को मिलेंगे चार हजार कोलकाता : राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए तदर्थ बोनस में 200 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया है. ममता बनर्जी सरकार ने 31 मार्च 2019 तक 30000 रुपये तक की मासिक आय वाले सरकारी कर्मचारियों को एड-हॉक फेस्टिवल बोनस […]
विज्ञापन
30 हजार से कम वेतन वाले कर्मियों को मिलेंगे चार हजार
विज्ञापन
कोलकाता : राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए तदर्थ बोनस में 200 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया है. ममता बनर्जी सरकार ने 31 मार्च 2019 तक 30000 रुपये तक की मासिक आय वाले सरकारी कर्मचारियों को एड-हॉक फेस्टिवल बोनस के रूप में 4000 रुपये देने का फैसला किया है.
वित्त विभाग की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी है. पहले यह राशि 3800 रुपये थी. दुर्गापूजा आने में अभी कम से कम पांच महीने का वक्त है, लेकिन राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए पूजा बोनस व अग्रिम राशि की घोषणा कर दी है.
वित्त विभाग की विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिन सरकारी कर्मचारियों का वेतन 30000-36000 रुपये के बीच है, उन्हें पूजा के लिए आठ हजार रुपये अग्रिम राशि के रूप में प्रदान किये जायेंगे. इसके लिए सरकार कोई ब्याज नहीं लेगी. इसके अलावा, जिन कर्मचारियों का वेतन 30000 रुपये से कम है, उनको बतौर बोनस 4000 रुपये मिलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन