आज से मेहरबान हो सकता है मौसम

Updated at : 13 May 2019 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
आज से मेहरबान हो सकता है मौसम

सोमवार से अगले तीन दिनों तक हो सकती है रिमझिम बारिश मौसम विभाग ने कहा- अगले तीन दिनों तक गिरेगा पारा कोलकाता : राज्य में गर्मी दिन पर िदन बढ़ती जा रही है. चिलचिलाती धूप में लोगों को राह चलना मुश्किल हो रहा था. इसी बीच मौसम विभाग की ओर से राहतभरी खबर आयी है. […]

विज्ञापन
  • सोमवार से अगले तीन दिनों तक हो सकती है रिमझिम बारिश
  • मौसम विभाग ने कहा- अगले तीन दिनों तक गिरेगा पारा
कोलकाता : राज्य में गर्मी दिन पर िदन बढ़ती जा रही है. चिलचिलाती धूप में लोगों को राह चलना मुश्किल हो रहा था. इसी बीच मौसम विभाग की ओर से राहतभरी खबर आयी है. अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने सोमवार से बारिश की संभावना जतायी है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से बुधवार तक बारिश की संभावना है.
कालबैशाखी शहर में भीषण गर्मी से निजात दिलायेगी. मौसम के जानकारों का मानना ​​है कि दक्षिण बंगाल के कई जिलों में तापमान कम हो सकता है.
अलीपुर मौसम विभाग के उपनिदेशक गणेशकुमार दास ने कहा कि आज राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. बिहार में काले बादल छाये हुए हैं. जिस वजह से शहर में गर्म हवा प्रवेश नहीं कर सकेगी. नतीजतन शहर का मौसम सोमवार से खुशनुमा होगा. आसमान में सोमवार से ही काले बादल छाये रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola