सोने व हीरे के गहने साफ कर गयी नौकरानी

Updated at : 06 Mar 2019 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
सोने व हीरे के गहने साफ कर गयी नौकरानी

कोलकाता : काम के दौरान घर से सोने व हीरे के गहने लेकर भागनेवाली एक नौकरानी को पुलिस ने चोरी के जेवरात के साथ गिरफ्तार किया है. घटना करया इलाके के आयरन साइड रोड की है. गिरफ्तार नौकरानी का नाम नयना हल्दार है. वह स्वीन ह्वो लेन की रहनेवाली है. उसके घर से सोने व […]

विज्ञापन

कोलकाता : काम के दौरान घर से सोने व हीरे के गहने लेकर भागनेवाली एक नौकरानी को पुलिस ने चोरी के जेवरात के साथ गिरफ्तार किया है. घटना करया इलाके के आयरन साइड रोड की है. गिरफ्तार नौकरानी का नाम नयना हल्दार है. वह स्वीन ह्वो लेन की रहनेवाली है. उसके घर से सोने व हीरे के सभी जेवरात पुलिस ने बरामद कर लिये हैं.

करया थाने की पुलिस सूत्रों के मुताबिक घर के मालिक विनीत भंडारी ने इसकी शिकायत करया थाने में दर्ज करायी थी. शिकायत में उन्होंने बताया कि उसके घर में नयना हल्दार नामक नौकरानी काम करती थी. काम के बीच घर से सोने व हीरे से जेवरात गायब होता चला गया. अचानक चोरी के खुलासे के बाद नयना काम करने के लिए घर आना भी बंद कर दिया. इसके बाद चोरी के पीछे उसका हाथ हो सकता है, इसे लेकर वे सुनिश्चित हो गये.

इसके बाद उसके नाम पर करया थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो पता चला कि सच में नयना ही इस चोरी की घटना में जुड़ी हुई है. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर उसके घर से चोरी के सभी सोने व हीरे के गहने जब्त कर लिये गये. चोरी के जब्त गहने विनीत को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola