मैं पहले लेखक था, बाद में अभिनेता बना : सौरभ शुक्ला

कोलकाता : महानगर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला में आयोजित तीन दिवसीय ‘6वें कोलकाता साहित्य उत्सव’ का समापन कई प्रसिद्ध लेखक, पत्रकार, कवि, चिंतक, फिल्म निदेशक के साथ गंभीर विषयों पर परिचर्चा, वाद-विवाद, कला प्रदर्शन के साथ हुआ. जिसने लोगों को सोचने की नयी दिशा दी और साहित्य की महत्ता को समझाया. करीब 65 […]
कोलकाता : महानगर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला में आयोजित तीन दिवसीय ‘6वें कोलकाता साहित्य उत्सव’ का समापन कई प्रसिद्ध लेखक, पत्रकार, कवि, चिंतक, फिल्म निदेशक के साथ गंभीर विषयों पर परिचर्चा, वाद-विवाद, कला प्रदर्शन के साथ हुआ.
जिसने लोगों को सोचने की नयी दिशा दी और साहित्य की महत्ता को समझाया. करीब 65 साहित्य की बड़ी हस्तियों ने पूरे विश्व से आकर इस उत्सव में भाग लिया. कोलकाता साहित्य मेला का अंतिम दिन बच्चों के सत्र के साथ शुरू हुआ जिसका विषय था-‘चिल्ड्रेन सेशन : लाइक अ गर्ल’ जिसके तहत बच्चों को सरेआम लिंग, मानसिक स्वास्थ्य व जाति के नाम पर होने वाले भेदभाव के विषय में बोलने के लिए जागरूक किया गया. इस कार्यक्रम को लेखिका अर्पणा जैन ने संचालित किया.
दूसरे सत्र में ‘द चेंजिंग फेस ऑफ इंडिया पब्लिशिंग पर बात हुई. इसमें कोलकाता साहित्य उत्सव की निदेशक सुजाता सेन के संचालन में अर्पिता दास, एस आनंद, इशा चटर्जी, आनंदा लाल, अदिति माहेश्वरी से बातचीत हुई. इसी के साथ ‘टेलिंग द स्टोरी ऑफ अनहर्ड वाइस’ जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा हुई. अंतत: सातवें सत्र में दुई देश एक बांगला: स्टोरीस फ्रॉम एकरॉस द बॉडर्स पर परिचर्चा हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




