कोलकाता : जब लोग आत्महत्या कर रहे थे, तब कहां थीं ममता

Updated at : 05 Feb 2019 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :  जब लोग आत्महत्या कर रहे थे, तब कहां थीं ममता

कोलकाता : आइपीएस अधिकारी रहने के दौरान राज्य सरकार की नीतियों से तंग आकर पद से इस्तीफा देनेवालीं भारती घोष ने कहा कि ममता बनर्जी का यह आंदोलन, सत्याग्रह नहीं असत्याग्रह आंदोलन है. जब चिटफंड कांड में लोग आत्महत्या कर रहे थे, तब ममता बनर्जी कहां थीं. राज्य सरकार ने चिटफंड मामले की जांच के […]

विज्ञापन

कोलकाता : आइपीएस अधिकारी रहने के दौरान राज्य सरकार की नीतियों से तंग आकर पद से इस्तीफा देनेवालीं भारती घोष ने कहा कि ममता बनर्जी का यह आंदोलन, सत्याग्रह नहीं असत्याग्रह आंदोलन है. जब चिटफंड कांड में लोग आत्महत्या कर रहे थे, तब ममता बनर्जी कहां थीं. राज्य सरकार ने चिटफंड मामले की जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) का गठन किया था.

तो फिर वह एसआइटी क्यों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी. क्यों एसआइटी की टीम जांच के नाम पर चुप रही. क्यों एसआइटी की टीम ने इस मामले मेें सख्त कार्रवाई नहीं की. इसके कारण ही मामला सुप्रीम कोर्ट में गया, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यह मामला सीबीआइ के हाथों में गया.

अब जब सीबीआइ इस मामले की जांच कर रही है, तब उसे जांच में बाधाएं क्यों दी जा रही हैं. क्यों राज्य सरकार इस तरह के हथकंडे अपना रही है. आम जनता की भावनाओं के साथ राज्य सरकार ने चिटफंड की जांच के नाम पर खिलवाड़ किया है. अब भी वह ऐसा ही कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola