कोलकाता : सीबीआइ का गलत इस्तेमाल कर रहा है केंद्र : सुदीप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2019 2:04 AM

विज्ञापन

कोलकाता : लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता व उत्तर कोलकाता से तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में सीबीआइ का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं.‍ श्री बंद्योपाध्याय ने दिल्ली में लोकसभा के बजट सत्र के पूर्व आयोजित सर्वदलीय बैठक में भाग लेने […]

विज्ञापन

कोलकाता : लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता व उत्तर कोलकाता से तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में सीबीआइ का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं.‍

श्री बंद्योपाध्याय ने दिल्ली में लोकसभा के बजट सत्र के पूर्व आयोजित सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद जारी बयान में यह आरोप लगाया. श्री बंद्योपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार देश की संघीय व्यवस्था में हस्तक्षेप कर रही है और राज्यों के कामकाज में दखल कर रही है.

संघीय ढांचे को आघात पहुंचा रही है. उन्होंने लोकसभा चुनाव में इवीएम के इस्तेमाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि 50 ‍‍फीसदी वीवीपैट मशीनों की जांच हो. कोलकाता में 19 जनवरी को ब्रिगेड सभा में कई राजनीतिक दल के नेताओं ने इसकी मांग की थी. बेरोजगारी समाधान व किसानों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola