कोलकाता : मेरी परछाई, आत्मा और अंतर्मन सदा मेरे साथ रहते हैं : रस्किन बॉन्ड

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2019 6:48 AM

विज्ञापन

कोलकाता : मेरी परछाई, आत्मा और मेरा अंतर्मन सदा मेरे साथ रहते हैं. तीन कभी अकेले नहीं होते हैं. ये बातें प्रसिद्ध उपन्यासकार व बाल कहानियों के लेखक रस्किन बॉन्ड ने कही. उन्होंने बताया कि अपने एकाकीपन में सालों तक उन्होंने भूतिया कहानियों को लिखा जिस पर टॉरिस ने वेब सीरिज बनाने की इच्छा जताई. […]

विज्ञापन

कोलकाता : मेरी परछाई, आत्मा और मेरा अंतर्मन सदा मेरे साथ रहते हैं. तीन कभी अकेले नहीं होते हैं. ये बातें प्रसिद्ध उपन्यासकार व बाल कहानियों के लेखक रस्किन बॉन्ड ने कही. उन्होंने बताया कि अपने एकाकीपन में सालों तक उन्होंने भूतिया कहानियों को लिखा जिस पर टॉरिस ने वेब सीरिज बनाने की इच्छा जताई.

जिसे ‘परछाई : रस्किन बॉन्ड की भूतिया कहानियों’ की वेब सीरिज रूप में दिखाया जा रहा है. यह 15 जनवरी को वेब पर आ गयी थी. जिसकी अगली कहानियां अभी तैयार की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि वे खुश हैं कि पहली बार उनकी कहानियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा है.

उन्होंने इसे देखा नहीं है क्योंकि वो ज्यादा टेक्निकल व्यक्ति नहीं हैं. उन्होंने बताया कि वे फोन भी इस्तेमाल नहीं करते हैं. यह वेब सीरीज जी5 पर उपलब्ध होगी. सीरीज में बॉन्ड द्वारा लिखी गयी 12 कहानियों पर आधारित एपिसोड की एक श्रृंखला होगी. बताया कि वे सभी उम्र के लिए कहानियां लिखते हैं. उन्हें उम्मीद है कि उनके पाठक इस श्रृंखला का आनंद लेंगे बाकी की कहानियां इस साल के जून महीने तक दर्शकों के सामने होंगी.

पहले चार एपिसोड वीके प्रकाश और अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित ‘द घोस्ट इन द गार्डन’ ‘एंड द विंड ऑन हॉन्टेड हिल’, ‘विल्सन ब्रिज एंड द ओवरकोट’ पर आधारित होंगे. बॉन्ड ने बताया कि उन्होंने लेखन के लिए अंग्रेजी को चुना पर उनकी कुछ कहानियां हिंदी में भी उपलब्ध हैं. उनके द्वारा 17 साल की उम्र में लिखा गया पहला उपन्यास ‘रूम ऑन द रूफ’ हिंदी में भी है, जो आज भी लोग पसंद करते हैं.

उनका बचपन थोड़ा दुखद और एकाकी था पर किताबों ने उनका काफी साथ निभाया. वे बचपन से ही किताब पढ़ने के बहुत शौकीन थे. उनका यह शौक ही उन्हें सदा लिखने को प्रेरित करता रहा. उनकी कुछ उपन्यासों पर फिल्म भी बनी हैं जिसमें से सात खून माफ है. इसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ छोटा सा रोल भी किया था. उन्हें आशा है कि परछाई वेब सीरिज बच्चों में लोकप्रिय होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola