सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा गया जेइइ बिल

कोलकाता: राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने मंगलवार को विधानसभा में पश्चिम बंगाल ज्वायंट एंट्रेंस एग्जाम (डब्ल्यूबीजेइइ) 2014 नामक नया बिल पेश किया, जिसमें जेइइ को स्वायत अधिकार देने की बात कही गयी है. लेकिन विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने इस बिल की जांच के लिए इसे सेलेक्ट कमेटी के पास भेज दिया है […]
कोलकाता: राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने मंगलवार को विधानसभा में पश्चिम बंगाल ज्वायंट एंट्रेंस एग्जाम (डब्ल्यूबीजेइइ) 2014 नामक नया बिल पेश किया, जिसमें जेइइ को स्वायत अधिकार देने की बात कही गयी है.
लेकिन विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने इस बिल की जांच के लिए इसे सेलेक्ट कमेटी के पास भेज दिया है और आठ जुलाई को कमेटी को इस संबंध में रिपोर्ट पेश को कहा गया है.
विस अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को सेलेक्ट कमेटी का चेयरमैन बनाते हुए 19 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. अब यह कमेटी इस बिल के प्रावधानों की जांच करेगी और आठ जुलाई तक इस संबंध में रिपोर्ट पेश करेगी. गौरतलब है कि ग्रीष्मकालीन विधानसभा सत्र 10 जुलाई तक चलेगा और राज्य सरकार अधिवेशन के दौरान ही यह बिल पास कराना चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




