पंडाल में लगायी आग, दो युवक गिरफ्तार

Updated at : 08 Oct 2018 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
पंडाल में लगायी आग, दो युवक गिरफ्तार

हावड़ा : पूजा कमेटी से बहिष्कार किये जाने से नाराज दो युवकों ने दुर्गा पूजा के पंडाल में आग लगा दी. घटना डोमजूर थाना के महियाड़ी इलाके की है. क्लब के सदस्यों ने दो युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. घटना घटी है डोमजूर […]

विज्ञापन
हावड़ा : पूजा कमेटी से बहिष्कार किये जाने से नाराज दो युवकों ने दुर्गा पूजा के पंडाल में आग लगा दी. घटना डोमजूर थाना के महियाड़ी इलाके की है. क्लब के सदस्यों ने दो युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. घटना घटी है डोमजूर के बांधव समिति के पूजा पंडाल में.
अभियुक्तों के नाम गौरीशंकर चटर्जी और देवाशीष है. पुलिस के अनुसार अभियुक्त गौरीशंकर चटर्जी स्थानीय प्रमोटर है. क्लब के फंड से चोरी करने के आरोप में उसे निकाल दिया गया था.
क्लब के सदस्य सुशांत खांड़ा ने बताया कि क्लब से दोनो अभियुक्तों को बहुत पहले ही हटा दिया गया था. हर वर्ष पूजा के दौरान वह पंडाल में आग लगाने की धमकी देता था. इस वर्ष संस्था का 75वां वर्ष है. पूजा का थीम अजंता एलोरा है. इसलिए पूजा के बड़े रूप में आयोजन किया जा रहा है. शनिवार रात को क्लब के सदस्य चंदा उठाने गये थे.
चंदा उठाकर आने के बाद क्लब के सदस्यों के साथ गौरी शंकर की बहस हुई. रात के समय जब क्लब के सारे सदस्य सोने चले गये, तब इसी का फायदा उठाते हुए गौरी चटर्जी अपने भांजा देवाशीष के साथ मिलकर पंडाल में आग लगा दी. इस आग में पंडाल को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola