दूध व्यापारी पर गोली चलानेवाला गिरफ्तार

Published at :30 May 2014 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
दूध व्यापारी पर गोली चलानेवाला गिरफ्तार

कोलकाता: फूलबागान गोलीबारी कांड में स्थानीय थाने की पुलिस ने उत्तम घोष नामक एक और व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया है. घटना में दूध व्यापारी राजेंद्र राय की मौत हो जाने के बाद से वह फरार था. फूलबागान थाने की पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दक्षिण 24 परगना के भांगर से […]

विज्ञापन

कोलकाता: फूलबागान गोलीबारी कांड में स्थानीय थाने की पुलिस ने उत्तम घोष नामक एक और व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया है. घटना में दूध व्यापारी राजेंद्र राय की मौत हो जाने के बाद से वह फरार था. फूलबागान थाने की पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दक्षिण 24 परगना के भांगर से उसे धर दबोचा.

पुलिस के मुताबिक घटना के दिन अपने एक साथी से रिवॉल्वर लेकर वह किसी अन्य व्यक्ति पर गोली चलाने गया था, लेकिन बीच रास्ते में ही राजेंद्र उसके सामने आ गया, उससे बातों ही बातों में बहस शुरू हो गयी. जिसके कारण उसने उस पर निशाना लगा दिया. नजदीक से गोली मारने के कारण दूध व्यापारी राजेंद्र राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटनास्थल पर मौजूद विश्वजीत कुंडू को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था.

पूरे मामले पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) पल्लव कांति घोष ने बताया कि इस मामले में कुछ और लोगों के जुड़े होने से सबूत पुलिस के हाथ लगे है. उनकी तलाश जारी है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उत्तम धोष को गुरुवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे नौ जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

ज्ञात हो कि फूलबागान इलाके के एपीसी पार्क के पास एक शिव मंदिर के करीब बिहार के एक दूध व्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस अब तक दो बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola