राष्ट्रीय बिहारी समाज के महासचिव राजेश सिन्हा व मिथिला विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक झा की अगुआई में सैकड़ों लोगों ने सेंट्रल एवेन्यू स्थित भाजपा मुख्यालय के सामने जम कर नारेबाजी की. भाजपा कार्यालय के सामने काफी संख्या में पुलिस मौजूद थी.
Advertisement
केंद्रीय मंत्री के बयान के खिलाफ भाजपा दफ्तर के सामने प्रदर्शन
कोलकाता. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के बयान की निंदा करते हुए मिथिला विकास परिषद और राष्ट्रीय बिहारी समाज ने प्रदेश भाजपा दफ्तर के समाने प्रदर्शन किया. साथ ही उनका पुतला फूंका गया. राष्ट्रीय बिहारी समाज के महासचिव राजेश सिन्हा व मिथिला विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक झा की अगुआई में सैकड़ों लोगों […]
कोलकाता. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के बयान की निंदा करते हुए मिथिला विकास परिषद और राष्ट्रीय बिहारी समाज ने प्रदेश भाजपा दफ्तर के समाने प्रदर्शन किया. साथ ही उनका पुतला फूंका गया.
प्रदर्शनकारियों ने अश्विनी चौबे से अमानवीय बयान के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा दखल करने की मांग की. विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का पुतला भी जलाया गया. प्रदर्शन में मोहम्मद माजिद, मो. इजराउल हक खान, गणेश जोशी, राजकुमार सिंह, प्रमोद राय, प्रमोद तिवारी, मोहम्मद फिरोज खान, राजेंद्र जोशी, उपेन्द्र सिंह, मंटून कंदोई, पंकज मिश्रा, केशव तिवारी समेत कई शामिल हुए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement