इसके बाद डीलरों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की. पेट्रोल पंप डीलरों के विभिन्न संघों ने शुक्रवार को 24 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया था. अखिल भारतीय पेट्रोलियम डीलर संघ के अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि तीनों पेट्रोलियम कंपनियों के विपणन निदेशक ने हमसे हड़ताल पर नहीं जाने की अपील की है. उनकी अपील के बाद हम अपने हड़ताल के आह्वान को वापस ले रहे हैं.
Advertisement
पेट्रोल पंप डीलर नहीं करेंगे हड़ताल
कोलकाता. पेट्रोल पंप डीलरों ने शुक्रवार को हड़ताल पर जाने का अपना फैसला वापस ले लिया है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने डीलरों को कड़ी चेतावनी दी थी और यहां तक कहा था कि उनका अनुबंध रद्द किया जा सकता है. इसके बाद डीलरों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की. पेट्रोल पंप डीलरों […]
कोलकाता. पेट्रोल पंप डीलरों ने शुक्रवार को हड़ताल पर जाने का अपना फैसला वापस ले लिया है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने डीलरों को कड़ी चेतावनी दी थी और यहां तक कहा था कि उनका अनुबंध रद्द किया जा सकता है.
फेडरेशन आफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स, ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन और कंसोर्टियम आफ इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स के मुख्य संगठन यूनाइटेड पेट्रोलियम फ्रंट ने भी 27 अक्तूबर से खरीद और बिक्री परिचालन को अनिश्चितकाल के लिए रोकने की भी चेतावनी दी है. हालांकि, पेट्रोलियम कंपनियों ने डीलरों से हड़ताल के आह्वान को वापस लेने की अपील की थी, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने डीलरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी. इसमें डीलरशीप अनुबंध रद्द करने की चेतावनी भी थी. इंडियन आॅयल काॅरपोरेशन के चेयरमैन संजीव सिंह ने मंगलवार को इस हड़ताल की घोषणा को अनुचित बताते हुए कहा था कि पेट्रोलियम कंपनियों ने उनकी सभी मांगें पूरी कर दी हैं और कुछ सप्ताह पहले ही डीलरों का कमीशन बढ़ाया गया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement