Advertisement
कोलकाता : सांप्रदायिकता को बढ़ावा देनेवाली भाजपा भारत छोड़ो
पानीहाटी तृणमूल कांग्रेस ने चलाया अभियान कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी तृणमूल कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की गयी. शुक्रवार को पानीहाटी में सोदपुर मोड़ से तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से रैली निकाली गयी. इस मौके पर स्थानीय सांसद सौगत […]
पानीहाटी तृणमूल कांग्रेस ने चलाया अभियान
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी तृणमूल कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की गयी. शुक्रवार को पानीहाटी में सोदपुर मोड़ से तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से रैली निकाली गयी.
इस मौके पर स्थानीय सांसद सौगत राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश कर रही है. पश्चिम बंगाल में पहले कभी भी संप्रदाय के नाम पर कोई विवाद नहीं होता था, लेकिन अब भाजपा यहां दंगा फैलाने की कोशिश कर रही है.
इस मौके पर पानीहाटी के विधायक व विधानसभा में राज्य के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ जो आंदोलन छेड़ा है, उनके साथ सिर्फ बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरे देश में कई राजनीतिक पार्टियां शामिल हैं. इस मौके पर पानीहाटी नगरपालिका के चेयरमैन स्वपन घोष ने कहा कि भाजपा के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस अपनी अावाज बुलंद करती रहेगी. तृणमूल कांग्रेस आम जनता का विकास करना चाहती है, जबकि भाजपा विनाश की राजनीति कर रही है. लोगों को संप्रदाय के नाम पर भड़काया जा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement