सात लाख के जाली नोटों के साथ एक गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कालियागंज : उत्तर दिनाजपुर जिले में सात लाख रुपये का जाली नोट बरामद हुआ है. इस मामले में भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अब्दुल करीम (25) मालदा जिले के वैष्णव नगर इलाके का रहने वाला है. उसे जिले के दालखोला इलाके से दबोचा गया. […]
विज्ञापन
कालियागंज : उत्तर दिनाजपुर जिले में सात लाख रुपये का जाली नोट बरामद हुआ है. इस मामले में भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अब्दुल करीम (25) मालदा जिले के वैष्णव नगर इलाके का रहने वाला है. उसे जिले के दालखोला इलाके से दबोचा गया. वह बुधवार देर रात एक प्राइवेट बस से सिलीगुड़ी जा रहा था.
दालखोला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बस को रोका और उसकी तलाशी ली. इसी दौरान उसके पास से जाली नोट बरामद किये गये. दूसरी ओर कुछ दिन पहले एक करोड़ 60 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किये जाने के मामले में पुलिस अभी कुछ कहने से इनकार कर रही है. पुलिस का बस इतना कहना है कि एक कार सहित एक करोड़ साठ लाख रुपये के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया गया था और उनसे पूछताछ की जा रही है.
आयकर विभाग के अधिकारियों की पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा. उसके बाद ही इसकी पूरी जानकारी दी जायेगी.पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भरत राठौर ने बताया है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










