तृणमूल ने किया उत्पादन ठप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2015 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

रानीगंज : बेलियाबथान तृणमूल ने पांच सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार को जेकेनगर प्रोजेक्ट में प्रदर्शन कर उत्पादन ठप कर दिया. टीएमसी के इस रवैये से क्षुब्ध होकर प्रबंधक ने श्रमिकों की हाजिरी रोक दी. मौके पर बेलियाबथान तृणमूल अध्यक्ष अजित महतो, जेमेरी तृणमूल के सचिव गिरिराज वर्मन, एस मुखर्जी, राजू सिंह उपस्थित थे. […]
विज्ञापन
रानीगंज : बेलियाबथान तृणमूल ने पांच सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार को जेकेनगर प्रोजेक्ट में प्रदर्शन कर उत्पादन ठप कर दिया. टीएमसी के इस रवैये से क्षुब्ध होकर प्रबंधक ने श्रमिकों की हाजिरी रोक दी. मौके पर बेलियाबथान तृणमूल अध्यक्ष अजित महतो, जेमेरी तृणमूल के सचिव गिरिराज वर्मन, एस मुखर्जी, राजू सिंह उपस्थित थे.
श्री महतो ने कहा कि पांच सूत्री मांगों में जेकेनगर स्टेट बैंक के समीप से 10 नंबर तक जाने वाली बदहाल सड़क की मरम्मत, महावीर स्थान में ठप जलापूर्ति को सामान्य करने, शीघ्र पंप की व्यवस्था करने, जहां-तहां गिरे बिजली के तार की मरम्मत करने, जेकेनगर मोड़ से फांड़ी तक की सड़क की मरम्मत शामिल है. दूसरी ओर, इन मांगों को लेकर एजेंट शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पांच में से चार मांगों का समाधान हो चुका है. जेकेनगर मोड़ से फांड़ी तक जाने वाली सड़क की मरम्मत अड्डा कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










