महिलाओं ने ओवरलोड तथा अवैध बालू के सैकड़ों वाहन को रोका, विरोध प्रदर्शन
Updated at : 18 Mar 2019 3:16 AM (IST)
विज्ञापन

पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के काकसा थाना अंतर्गत पानागढ़ रेलपार की स्थानीय महिलाओं ने शनिवार देर रात अवैध रूप से ओवरलोड सैकड़ों बालू लदे वाहनों को रोककर विरोध प्रदर्शन किया. आरोप है कि ओवरलोड तथा अवैध बालू लदे वाहनों के लगातार चलने से जहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, वही रास्तों की हालत […]
विज्ञापन
पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के काकसा थाना अंतर्गत पानागढ़ रेलपार की स्थानीय महिलाओं ने शनिवार देर रात अवैध रूप से ओवरलोड सैकड़ों बालू लदे वाहनों को रोककर विरोध प्रदर्शन किया. आरोप है कि ओवरलोड तथा अवैध बालू लदे वाहनों के लगातार चलने से जहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, वही रास्तों की हालत बेहाल है.
अवैध रूप से रेलवे कॉलोनी सड़क 103 तथा 102 नंबर रेल गेट से भारी संख्या में अवैध बालू लदे वाहन रात में गुजरते है. आरपीएफ व पुलिस सब कुछ देखते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं करती है.
उक्त अवैध बालू लदे वाहनों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करने के पीछे बालू माफिया मोटी रकम देते हैं. घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस को देखकर स्थानीय लोगों तथा महिलाओं ने भी जमकर आक्रोश व्यक्त किया. बताया जाता है कि देर रात पुलिस के उच्चाधिकारियों ने अवैध तथा ओवर लोड बालू लदे वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




