जेमुआ पंचायत कर्माध्यक्ष के वाहन में तोड़फोड़, घेराव

Updated at : 23 Jan 2019 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
जेमुआ पंचायत कर्माध्यक्ष के वाहन में तोड़फोड़, घेराव

में आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकारी खाली जमीन बेचने का आरोप लगाते हुए पंचायत कार्यालय का घेराव किया एवं जमकर हंगामा मचाते हुए कर्माअध्यक्ष साधिन घोष के वाहन में तोड़फोड़ की. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया एवं श्री घोष को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई. उल्लेखनीय […]

विज्ञापन

में आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकारी खाली जमीन बेचने का आरोप लगाते हुए पंचायत कार्यालय का घेराव किया एवं जमकर हंगामा मचाते हुए कर्माअध्यक्ष साधिन घोष के वाहन में तोड़फोड़ की. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया एवं श्री घोष को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई. उल्लेखनीय है कि जेमुआ ग्राम में पिछले कई बरसों से सरकारी खाली जमीनों प्रमोटरों को बेचने का सिलसिला जारी है. माकपा के शासन काल में भी खाली जमीन बेचने का आरोप माकपा नेताओं पर लगता रहा था.

वर्तमान समय में तृणमूल के अधीन ग्राम पंचायत आने के बाद जमीन बेचने का अवैध तरीके से जमीन बेचने का सिलसिला जारी है. कर्माअध्यक्ष साधिन घोष पर बाहरी लोगों को मोटी रकम लेकर जमीन बेचने का आरोप लग रहा था. मंगलवार को पंचायत कार्यालय के समीप खाली जमीन को दाग देकर उसे बेचने का प्रयास किया जा रहा था. इसकी भनक मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा एवं ग्रामीणों ने पंचायत कार्यालय के समक्ष जमकर हंगामा शुरू कर दिया.

कार्यालय में बैठे कर्माध्यक्ष साधिन घोष ने लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन लोगों के आक्रोश को देखते हुए श्री घोष खुद को कार्यालय में बंद कर लिया. इसी दौरान आक्रोशित लोगों ने उनके वाहन में जमकर तोड़फोड़ की. उनका वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवं लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola