मुथूट फाइनेंस की आसनसोल शाखा में 8.5 करोड़ की डकैती
आसनसोल : हीरापुर थाना अंतर्गत आसनसोल बर्नपुर रोड पर स्थित मुथूट फाइनेंस की आसनसोल कोर्ट मोड़ शाखा में आठ अपराधियों ने शनिवार की सुबह नौ बजे कार्यालय में मौजूद सभी कर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बना कर 27 किलो सोने के जेवरात और साढ़े चार लाख रुपये नगद यानी साढ़े आठ करोड़ रुपये […]
आसनसोल : हीरापुर थाना अंतर्गत आसनसोल बर्नपुर रोड पर स्थित मुथूट फाइनेंस की आसनसोल कोर्ट मोड़ शाखा में आठ अपराधियों ने शनिवार की सुबह नौ बजे कार्यालय में मौजूद सभी कर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बना कर 27 किलो सोने के जेवरात और साढ़े चार लाख रुपये नगद यानी साढ़े आठ करोड़ रुपये की संपत्ति की लूट की. सभी अपराधी चार बाइकों पर सवार होकर आसानी से फरार हो गये. पूरे ऑपरेशन में मुश्किल से 35 मिनट लगे. कार्यालय में सुरक्षा को लेकर भारी लापरवाही सामने आयी.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा सहित सभी वरीय अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे. अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) की टीम ने अलग से इसकी जांच की. हीरापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस आयुक्त ने कहा कि अपराधी जल्द पकड़े जायेंगे. सीसीटीवी फुटेज में तीन बैग में सारा सामान भर कर ले जाते छह अपराधी दिख रहे हैं. कंपनी के महाप्रबंधक आरएम दीवान ने कहा कि ग्राहकों को कोई क्षति नहीं होगी. उनकी संपत्ति सुरक्षित है. अस्थायी तौर पर कार्यालय को बंद किया गया है. शीघ्र ही कार्यालय से सामान्य कार्य शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










