बदमाशों ने ट्रेन यात्रियों को लूटा, घायल किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2017 8:28 AM
मालदा. ट्रेन यात्रियों के एक दल के साथ बदमाशों ने छिनताई की. बदमाश उनका सबकुछ लूट ले गये. बुधवार तड़के यह सनसनीखेज घटना इंगलिशबाजार शहर के स्टेशन रोड स्थित चर्चपल्ली इलाके में घटी है. लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने इनके साथ मारपीट भी की. धारदार हथियार से हमले में तीन यात्री गंभीर रूप […]
पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है. मेडिकल कॉलेज में भरती एक यात्री मृण्मय कुमार पाल ने बताया कि तड़के करीब तीन बजे वे सभी राधिकापुर एक्सप्रेस से मालदा आये थे. मालदा स्टेशन पर उतरकर रथबाड़ी जा रहे थे.
रास्ते में चर्चपल्ली इलाके में कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट शुरू कर दी. विरोध करने पर मारपीट की गयी. किसी के सिर, तो किसी के हाथ पर धारदार हथियार से वार किया गया. नकदी के साथ-साथ मोबाइल आदि लूट लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










